Press "Enter" to skip to content

स्काउट् गाइड्स द्वारा दिया जा रहा हैं कम्प्यूटर का नि:शुल्क प्रशिक्षण

शिवपुरी- बीते रोज कैपिटल एकेडमी वीर सावरकर कॉलोनी शिवपुरी पर तरुण अग्रवाल जिला मुख्य आयुक्त स्काउट एवं  संजीव जैन  साहब संचालक केपिटल एकेडमी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर  माल्यार्पण कर अभिरूचि केंद का उद्घाटन किया गया । राज्य मुख्यालय के वार्षिक कार्यक्रम अनुसार प्रतिवर्ष प्रदेश के सभी जिलों में ग्रीष्मावकाश में अभिरुचि केंद्रों  एवं जल सेवा शिविरों का संचालन किया जाता है। इसी क्रम में विगत दिवस अभिरुचि केंद्र के संचालकों एवं सहयोगियो की बैठक का आयोजन जिला मुख्यालय माधव चौक पर किया गया जिसमें छात्र छात्राओं की रुचि के अनुसार  स्काउटिंग से जुड़े छात्र-छात्राओं को  2 माह का कंप्यूटर प्रशिक्षण  जिसमें ऑपरेटिंग सिस्टम फंडामेंटल एम एस ऑफिस एवं इंटरनेट का संपूर्ण प्रशिक्षण निशुल्क दिलाये जाने पर विचार किया गया । फलस्वरूप तरुण अग्रवाल के आग्रह को स्वीकार करते हुए केपिटल एकेडमी के संचालक संजीव जैन द्वारा स्काउटिंग के छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क कंप्यूटर कोर्स का प्रशिक्षण  प्राप्त करने का सुनहरा अवसर प्रदान जा रहा है । अभिरुचि केंद्र के उद्घाटन समारोह में कमलकांत कोठारी जिला सचिव स्काउट द्वारा बताया गया कि स्काउट गाइड आंदोलन एक स्वैच्छिक अराजनैतिक धर्मनिरपेक्ष वर्ग भेद विहीन, शैक्षिक वर्दीधारी आंदोलन है जिसे 1907 में लॉर्ड बेडेन पावेल  ने उद्देश्य नीति व सिद्धांतों के साथ स्थापित किया है वर्तमान में संपूर्ण विश्व के 155 देशों में स्काउटिंग एक आकर्षक व शिक्षाप्रद कार्यक्रम के रूप में प्रचलित है। साथ ही नगर के समस्त संस्था प्रधानो  पालकों, स्काउटर्स गाइडर्स , रोवर्स-रेंजर्स स्काउट्स गाइड्स से  अनुरोध किया गया कि अपने बच्चों को स्वयं अथवा टीचर के साथ कैपिटल अकेडमी भेज कर कंप्यूटर प्रशिक्षण का लाभ दिलाएं । कार्यक्रम का संचालन मुन्ना लाल शर्मा हेड क्वार्टर कमिश्नर द्वारा किया गया समारोह में मुकेश सिंह कुशवाह डी ओ सी स्काउट श्रीमती मीना डांडे डीओसी गाइड श्रीमती प्रेमलता शिवहरे डीटीसी गाइड कपिल सिंह सिसोदिया श्रीमती संगीता सचदेवा सुश्री वंदना त्रिवेदी कुमारी प्रियंका रावत प्रशिक्षक कुमारी गौरी कोठारी एवं तात्या टोपे  रोवर क्रू के विकास खत्री आदि लोग उपस्थित थे  तत्पश्चात प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित लगभग 40 छात्र छात्राओं को स्वल्पाहार  दिया गया ।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!