ठेकेदार का आरोप उसे बाबू से 19 लाख लेने हैं इसलिए लगा रहा झूठा आरोप

शिवपुरी। कलेक्ट्रेट स्थित आरईएस कार्यालय के एक बाबू के साथ शनिवार शाम मारपीट का मामला सामने आया है। बकौल बाबू पातीराम शाक्य जब वे कार्यालय में थे उसी दौरान ठेकेदार संजू रघुवंशी वहां आए और बातचीत के दौरान चाटा मार दिया। इस दौरान गालीगलौंज भी की। बाबू के अनुसार ठेकेदार ने उसकी गिरेवान भी पकड़ी और हाथ में चप्पल लेकर मारने भी दौड़ा। जिस दौरान यह घटना घटी कार्यालय में अन्य लोग भी मौजूद थे। घटना के बाद बाबू शाक्य, अपने लेखापाल साथी गुरुचरण सिंह के साथ कोतवाली आए जहां उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। बताया जा रहा है, कि बाबू के साथ एक बार पहले भी इसी ठेकेदार ने मारपीट की थी जिसके बाद भी केस दर्ज कराया गया था। हालांकि घटना को लेकर जब पुलिस ठेकेदार संजू को कोतवाली लाई तब उसका कहना था कि बाबू से उसे 19 लाख रुपए लेने हैं, जिसे वह देने की बजाए उल्टे झूठा केस दर्ज करवा रहा है।








Be First to Comment