नदियों के संरक्षण एवं पुर्नजीवन हेतु जल संसद 2018 कार्यक्रम संपन्न

शिवपुरी। जनअभियान परिषद शिवपुरी आज परिणय वाटिका में नदियों के संरक्षण एवं पुर्नजीवन हेतु जल संसद 2018 का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मछुआ कल्याण वोर्ड के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) राजू बाथम, विशिष्ट अतिथि के रूप में आदिम जाति कल्याण विभाग के अपर सचिव राजेश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ राकेश जैन, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डेय, कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, जिला समन्वयक धर्मेन्द्र सिंह सिसौदिया द्वारा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजू बाथम ने जल संरक्षण पर आयोजित जल संसद कार्यक्रम बोलते हुए कहा कि वर्तमान हमारे सामने पानी की बहुत गंभीर समस्या है। हमारी तालाब, नदियां, बाउड्रियां सूख गई है साथ ही पानी की जल स्तर बहुत ही नीचे जा रहा हैं। यदि हम सब लोग सामूहिक रूप से जल संरक्षण हेतु सजग नहीं होंगे तो आने वाली पीढिय़ां पानी के तरस जाऐंगी। आज जरूर हैं नदियों के संरक्षण की यदि हम छोटी-छोटी नदियों को पुर्नजीवित करते हैं तो हम जल के संकट को बहुत हद तक कम करने में सफल हो सकेंगे। इसके लिए हम सभी लोगों को सामूहिक रूप से प्रयास करने होंगे। सामूहिक श्रमदान के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण हेतु प्रेरित करना होगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राजेश मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में जल संकट से निपटने के लिए शासन और समाज को सामूहिक रूप से प्रयास करना होंगे तभी इस गंभीर समस्या से निजात पा सकेंगे। जिला पंचायत सीईओ राजेश मिश्रा ने जनअभियान परिषद द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि जनअभियान परिषद निश्चित ही जल संरक्षण हेतु लोगों को जागरूक करने एवं नदियों के संरक्षण हेतु की गई पहल की जा रही हैं जो सराहनीय है। जिससे लोगों में जागरूकता आएगी और पानी का संरक्षण करेंगे। साथ ही शासन द्वारा शिवपुरी के प्राचीन भुजरिया तालाब के गहरी करण हेतु जनअभियान परिषद के साथ-साथ स्वेच्छानुसार अपना अमूल्य समय एवं समर्थन देकर शिवपुरी शहर के सभी धर्म प्रेमियों /वरिष्ठ सामाजसेवी/जनप्रतिनिधियों/स्वेच्छिक संगठन आदि लोगों से अपील करते हुए एक से दो घण्टें का मानव श्रमदान कर जल को बचाने में सहयोग करने में भाग लेंगे। वहीं पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा पानी को सहेज ने की उपस्थित प्रतिभागियों को मार्गदर्शन प्रशस्त किया गया। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह द्वारा कहा गया कि जल संरक्षण हेतु चलाए जा रहे अभियान में नगर पालिका आपके साथ हैं और जहां भी आवश्यकता होगी में आपके साथ रहूंगा। कार्यक्रम के पूर्व में जिला समन्वयक धर्मेन्द्र सिंह सिसौदिया द्वारा जनअभियान परिषद द्वारा जल संरक्षण हेतु चलाए जा रहे अभियान एवं नदी संरक्षण हेुत प्रत्येक विकास खण्ड चयनित एक-एक नदी पर पूर्व में किए गए कार्यों की जानकारी दी गई। साथ ही प्रस्फुटन समितियों एवं सीएमसीएलडीपी के छात्रों द्वारा मई जून माह में जल संरक्षण हेतु किए जाने वाले कार्यों के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में विकास खण्ड समन्वयक शिशुपाल सिंह जादौन द्वारा पधारे हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से राजेश भार्गव, उमेश भारद्वाज, अजय राजपूत, दिलीप मुदगल, नरेन्द्र गौतम, राकेश शर्मा, वीरेन्द्र शर्मा सहित अन्य सैकड़ों प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधि, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास पाठ्यक्रम के छात्र एवं छात्रायें एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
भुजरिया तालाब पर किया श्रमदान
शिवपुरी। नदियों के संरक्षण एवं पुर्नजीवन हेतु जल संसद 2018 का कार्यक्रम के बाद शहर के प्राचीन भुजरिया तालब पर सभी अतिथियों द्वारा श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सभी गणमान्य नागरिकों एवं जन अभियान परिषद की सभी प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों ने भाग लेकर श्रमदान किया और यह अभियान अनवरत रूप से जारी रहेगा। यह अभियान 1 मई 2018 को आई.टी.व्ही.पी., 2 मई को भारत विकास परिशद्/रोटरी क्लब/मंगलम, 3 मई सी.आर.पी.एफ., 4 मई को शिक्षा विभाग एवं समस्त छात्रगण, 5 मई को एस.ए.एफ. 18 बटालियन, 6 मई को महिला एवं बाल विकास विभाग, 7 मई को डी.पी.आई.पी., 8 मई को जनप्रतिनिधिगण एवं पार्षद एवं पत्रकारगण, 9 मई को होमगार्ड/जेल/पुलिस विभाग, 10 मई को ट्रक/ऑटो यूनियन, 11 मई को फिजीकल कॉलेज/महाविद्यालयीन छात्र, 12 मई को मेडीकल ऐसोसियेशन एवं बार ऐसोसियेशन, 13 मई को भारत स्वाभिमान मंच/गायत्री परिवार, 14 मई को नेहरू युवा केन्द्र / खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा समय सुबह 6 बजे से लेकर 8 बजे तक प्रत्येक दिन किया जाएगा।






Be First to Comment