Press "Enter" to skip to content

ग्राम बहगवा के सरपंच ने किया पंच परमेश्वर योजना की राशि को खुर्द बुर्द घटिया स्तर से डाली गई ग्राम बहगवा में सीसी सड़क ग्रामीणों ने प्रशासन से की सड़क निर्माण कार्य के गुणवत्ता की जाँच की मांग

करैरा
करैरा अनुविभाग के ग्राम बहगवा में सरपंच सचिव की अनदेखी लापरवाही रवैये
के कारण पंच परमेश्वर राशि के मद से बनाई गई ग्राम की चार सीसी सड़क घटिया
स्तर से बनाई गई है । ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से की सड़क निर्माण कार्य
के गुणवत्ता की जाँच कराकर कारवाही की मांग की है ।
उक्त आशय की जानकारी
में ग्रामीणों ने बताया है की हमारे ग्राम के सरपंच सचिव ने भितरवार सीहोर
मेन रोड़ से लेकर जमादार के मकान तक और  केवट के मकान से लेकर रावत
मोहल्ले तक डाली गई सी सी सड़क अमानक स्तर से बनाई गई है जिसमे गुणवत्ता की
कमी की गई है । जो बिन वारिश के अपने आप जगह जगह से उखडऩे लगी है । और तो
और कई जगहो पर सड़क धसक भी गई है सरपंच सचिव ने पंच परमेश्वर राशि को
खुर्दबुर्द करने के लिए ग्राम में घटिया स्तर से सड़क का निर्माण किया है
जिसमें जंप के सहायक यंत्री से लेकर उपयंत्री सहित कई कर्मचारी संलिप्त है
जिनकी गैर मौजूदगी में सरपंच ने अमानक स्तर से सड़क निर्माण के कार्य को
अंजाम दिया है । इस प्रकार से कई ऐसी ग्राम पंचायते है जिनमे उपयंत्री की
गैर मौजूदगी में पंच परमेश्वर योजना की घटिया सड़के बनाई गई है अगर जिला
स्तर से एक टीम गठित कर ग्राम बहगवा की तमाम निर्माण कार्यो के गुणवत्ता की
जाँच हो जाये तो लाखो का घपला उजागर हो जायेंगा।

सचिव नहीं रहता मुख्यालय पर
बहगवा
के ग्रामीणो ने बताया है की हमारे ग्राम का सचिव मुख्यालय से हमेशा नदारद
रहता है जो अपना मुख्यालय नरवर में बनाये हुये है ग्राम में सप्ताह में एक
दो दिन ही आता है। अगर कोई कार्य आ जाता है तो हमको 40 किलो मीटर दूर जाना
पड़ता है। जब शासन के सख्त निर्देश है की ग्राम में सचिव अपना निवास बनाये
ग्राम पंचायत मुख्यायल पर न रहने पर कार्यवाही की जायेंगी।

इनका कहना
अगर
ग्राम में सरपंच सचिव के द्वारा घटिया स्तर से सीसी सड़क बनाई गई है तो हम
जल्द ही पर एक टीम गठित कर सड़क के निर्माण की जाँच करायेंगे और दोषीयो के
खिलाफ कार्यवाही कर बसूली की जाएँगी।
ए पी प्रजापति, सीईओ नरवर जंप

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!