Press "Enter" to skip to content

लापरवाह प्राचार्य सहित तीन शिक्षकों को प्रभारी डीईओ ने थमाए नोटिस, कमजोर शैक्षणिक स्तर पर जताई नाराजगी

शिवपुरी। जिला शिक्षा अधिकारी परमजीतसिंह गिल के सेवानिवृत्त होने के बाद डिप्टी कलेक्टर आरए प्रजापति को डीईओ का प्रभार सौंपा गया है। प्रभार मिलने के बाद प्रजापति पहली बार स्कूलों का निरीक्षण करने पिछोर क्षेत्र में पहुंचे। प्रजापति ने मावि खोड़ का भी निरीक्षण किया। यहां 380 में से 234 बच्चे उपस्थित मिले। शाला विधिवत संचालित मिलीं, यहां कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से सवाल-जवाब भी किए। स्कूल के संचालन और बच्चों की उपस्थिति पर प्रभारी डीईओ ने संतोष जताया। खोड़ सहित अन्य स्कूलों में उन्होंने बच्चों के बीच पहुंचकर उन्हें पढ़ाया और प्रश्न भी पूछे, तो वहीं कुछ स्कूलों में बच्चों की कमजोरतम उपस्थिति व कमजोर शैक्षणिक स्तर पर नाराजगी जताई तथा लापरवाही बरतने पर एक प्राचार्य व दो स्कूलों के प्रभारी प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।

शाला प्रभारियों को दिए नोटिस

डीईओ ने मावि चंदावनी का निरीक्षण किया। यहां 266 में से महज 70 बच्चे ही मौजूद थे। बच्चों का शैक्षणिक स्तर भी बेहद कम पाया गया। एमडीएम भी पर्याप्त मात्रा में नहीं बनाया गया था। शाला प्रभारी धर्मेन्द्र जैन को नोटिस जारी किया गया है। इसी तरह मावि नावली में 262 में से महज 50 बच्चे मौजूद मिले। यहां भी बच्चों का शैक्षणिक स्तर कमजोर पाया गया। इस पर शाला प्रभारी लट्टूराम जाटव को नोटिस जारी किया गया है।

विधिवत नहीं मिली कक्षाएं संचालित, प्राचार्य को नोटिस

उमावि खोड़ के निरीक्षण के दौरान कक्षाएं विधिवत संचालित नहीं मिली। विद्यार्थी इधर-उधर घूम रहे थे। स्कूल में पदस्थ मनोज शर्मा व रमाशंकर त्रिपाठी मौजूद नहीं थे। रजिस्टर में इनका बिना स्वीकृत अवकाश आवेदन मिला। इस पर स्कूल की प्रभारी प्राचार्य अर्चना गुप्ता को नोटिस जारी किया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!