
शिवपुरी। विगत दिवस एक कैदी ने जिला जेल में पदस्थ प्रहरी लाखनसिंह रावत पर मारपीट का आरोप लगाया था। इस मामले में जेल अधीक्षक द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रहरी को निलंबित कर दिया गया है। विदित हो कि मंगलवार को जिला जेल में एक कैदी जगदीश धाकड़ निवासी सोनपुरा ने जेल में पदस्थ प्रहरी पर मारपीट का आरोप लगाया था। उक्त कैदी को चोट लगने के कारण जिला जेल पुलिस अस्पताल लेकर आई, जहां उसके हाथ में फ्रेक्चर बताया गया था।
इनका कहना है
फिलहाल प्रहरी के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही की गई है। मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
दिलीप सिंह, जेलर शिवपुरी




