Press "Enter" to skip to content

शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कय्यूम खान बने शहर अध्यक्ष

शिवपुरी- कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य को लेकर स्थानीय जिला कांग्रेस कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अब्दुल रफीक खान अप्पल द्वारा की गई अनुशंसा पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव के द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ता कय्यूम खान को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में शहर अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। इस मनोनयन के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ लढ़ा द्वारा कय्यूम खान को सैकड़ों कांग्रेसजनों के सम्मुख नियुक्ति पत्र प्रदान कर यह मनोनयन किया गया, इस पर कय्यूम खान ने सभी कांग्रसेजनों के प्रति आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि वह कांग्रेस पार्टी के लिए अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेसजनों को जोड़कर संगठन मजबूती में भूमिका निभाऐंगें और इसमें उन्हें अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अप्पल व जिला कांग्रेस और शहर कांग्रेस अध्यक्ष का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कय्यूम खान के इस मनोनयन के दौरान उन्हें बधाई देने वालों में जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह, पूर्व विधायक हरिबल्लभ शुक्ला, पूर्व विधायक गणेश गौतम, पूर्व नपाध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह चौहान, विजय सिंह चौहान पूर्व उपाध्यक्ष जिपं, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ लढ़ा, रामकुमार यादव, खलील खान, महिला इकाई जिलाध्यक्ष श्रीमती पूनम कुलश्रेष्ठ, महेश श्रीवास्तव, नरेन्द्र जैन भोला, रवि कुलश्रेष्ठ, राकेश जैन आमोल, मुकेश जैन, प्रहलाद यादव, के.एल.राय, समीर पाशा आदि ने बधाई दी और माल्यार्पण कर स्वागत किया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!