कई वरिष्ठ पदाधिकारी व सदस्यों ने लिया भाग

शिवपुरी। सेवा के साथ-साथ संस्कार भी जरूरी हैं और भारत विकास परिषद ने हमेशा इसी बात पर जोर दिया है कि भारतीय संस्कारों को आगे बढ़ाया जाए। यह बात रविवार को भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी की शाखा स्तरीय कार्यशाला में परिषद के प्रांतीय महासचिव विनोद गर्ग ने कही। इस कार्यशाला में भाविप के प्रांतीय अध्यक्ष दीपक भार्गव, भिंड से पधारे इकबाल अली, प्रांतीय संयोजक महिला सहभागिता सरला वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद रहे।
कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष दीपक भार्गव ने संगठन और विस्तार पर अपना अध्यक्षीय उदबोधन दिया। इस मौके पर परिषद के प्रांतीय महासचिव विनोद गर्ग ने भारत विकास परिषद के योगदान देने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि यहां सिर्फ सेवा कार्य ही नहीं, संस्कारों को भी महत्व दिया जाता है। कार्यशाला में प्रांतीय महिला सहभागिता सरला वर्मा, भिंड से आए इकबाल खान ने कार्यकर्ताओं के दायित्व के बारे में बताया। कार्यशाला में उद्घाटन दीप प्रज्जुलन के साथ किया गया। इस मौके पर वंदे मातरम का गायन हुआ। कार्यक्रम में स्वागत भाषण शाखा शिवपुरी के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने और आभार सचिव रीतेश जैन ने किया। मंच का संचालन संजीव जैन ने किया। इस मौके पर शहीद अब्दुल हमीद के जन्मदिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।






Be First to Comment