Press "Enter" to skip to content

चलो पंचायत महा अभिमान के तहत युवा मोर्चा ने चलाया वार्डों में स्वच्छता अभियान

शिवपुरी। चलो पंचायत महा अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला शिवपुरी ने सभी पंचायत और वार्डों में आज स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें शिवपुरी जिले की पांचों विधानसभाओं के साथ-साथ शिवपुरी नगर में नगर के विभिन्न वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें वार्ड क्रमांक 1,6,17,8,32,34,36 आदि वार्ड में स्वच्छता का कार्य किया गया और वहां निवासरत लोगों को स्वच्छता बनाए रखने हेतु जागरूक किया। सभी से निवेदन किया कि गंदगी को कचरे दान में अन्यथा सरकारी गाड़ी में ही फेंकें इधर-उधर गंदगी ना कर और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को सफल बनाएं। स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत जिसमें से की वार्ड क्रमांक 34 मेंं पर्वत ईश्वर महादेव मंदिर पानी की टंकी पर स्वच्छता का कार्य सभी जिला और नगर पदाधिकारियों ने साथ मिलकर किया। सफाई कार्य में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान, जिला महामंत्री संजय कुशवाहा जिलामंत्री प्रतीक शर्मा नानू बादाम सिंह ओझा बंटी, नगर अध्यक्ष गिर्राज शर्मा, महामंत्री सोनू कुशवाह उपाध्यक्ष दीपक राठौर मंत्री अनुज शर्मा नगर आईटी सेल प्रभारी करण भटनागर बार्ड क्रमांक 34 अध्यक्ष अंकित धाकड़ प्रभांशु भटनागर सदैव शर्मा  लालू शिवहरे सेंकी सिंह परमार विनय लव दीप आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!