Press "Enter" to skip to content

बैडमिंटन स्पर्धा में अलख गौतम ने जीता रजत पदक


शिवपुरी- खेल कोई भी प्रतिभा को अवसर दिया जाए तो वह अपने हुनर को प्रदर्शित कर क्षेत्र और क्षेत्रवासियों का नाम रोशन कर ही देता है कुछ ऐसा ही किया है शहर के प्रसिद्ध पशु चिकित्सक डॉ.संजीव गौतम के होनहार पुत्र अलख गौतम ने जिन्होंने राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता भुवनेेश्वर में शामिल होकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त कर अंचल शिवपुरी का नाम रोशन किया है। अलख के पिता डॉ.संजीव गौतम ने बताया कि 49वीं केन्द्रीय विद्यालय शालेय नेशनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप भुवनेश्वर में केन्द्रीय विद्यालय संगठन भोपाल रीजन की टीम में कबीर वर्मा धार, नवैध धार, गुरप्रीत भोपाल एवं अलख गौतम, केन्द्रीय विद्यालय शिवपुरी ने लगातार विरोधी टीमों को टक्कर देते हुए फायनल में उप विजेता रहकर यह मुकाम हासिल किया और प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त कर अपने जिला शिवपुरी का नाम रोशन किया है। अलख गौतम राजपत्रित अधिकारी संघ शिवपुरी के जिलाध्यक्ष डॉ.संजीव गौतम के पुत्र है उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देने वालों में शिवपुरी क्लब के सचिव एड.के.बी.लाल सक्सैना, जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव एवं कोच निखिल चौकसे, बैडमिंटन खिलाडिय़ों में राघवेन्द्र दीक्षित, नंदकिशोर राठी, डॉ.एम.डी.गुप्ता, अरूण वर्मा, तानू राजौरिया, श्रीमती कामना चतुर्वेदी सक्सैना, डा.एम.सी.तमोरी उप संचालक, डॉ.वाय.एस.रघुवंशी, डॉ.जे.व्ही.बी.राजू, डा.महेश त्रिवेदी, डॉ.शिवकरण धाकड़, महेन्द्र श्रीवास्तव, दिनेश भारद्वाज, साजिद विद्यार्थी, कुं.श्रेया चितले, पलक उपाध्याय, जयंत शर्मा, विनीत सरोदे, राजू यादव ग्वाल आदि शामिल है। विजयी प्रतिभागी अलख गौतम ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता एवं बड़ी बहिन उदिता गौतम, मोनू कुशवाह कोच(सांई कोलकता)एवं जिला खेल अधिकारी एम.के.धौलपुरया को देते हुए समस्त स्टेडियम परिरवार को आभार व्यक्त किया है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!