शिवपुरी। शहर के एबी रोड पर शगुन वाटिका के पास शाम के समय बारिश के चलते बिजली के पोल में करंट आ गया और पास खड़ी एक गाय करंट की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौत हो गई। कमलागंज के रहने वाले राकेश ने बताया कि बारिश के दौरान अचानक से बिजली पहले चली थी। उसके बाद बिजली आई तो बिजली के पोल में करंट आ गया, जिससे पोल के समीप खड़ी गाय करंट की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई।





