ढूंढने पहुंचे देवर के साथ की लात घूंसों से मारपीट

शिवपुरी। रन्नौद थाना क्षेत्र के हनुमान मंदिर के पास पिछोर रोड पर खेत पर घर से भागी अकेली महिला के साथ एक डॉक्टर ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर दिया। भाभी को ढूंढने पहुंचे देवर के साथ आरोपियों ने जमकर लात घूंसों से मारपीट कर दी।
जानकारी के अनुसार 25 साल की महिला का पति गुरुवार को शराब पीकर घर आया और झगड़ा कर उसकी मारपीट कर दी। पति की प्रताडऩा से परेशान महिला गुरुवार रात 11 बजे घर से निकल कर पिछोर-रन्नौद रोड के पास स्थित कुएं पर पहुंच गई। यहां रात करीब 3 बजे आरोपी शेरा सरदार पुत्र वाघ सिंह, जोधा सरदार पुत्र मेजर सिंह और रिंकू सरदार पुत्र रामसिंह निवासी रन्नौद गुजरे। तीनों ने महिला को अकेली देखकर कुएं पर पहुंच गए। तीनों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। इसी बीच महिला का देवर कुएं पर पहुंच गया। बताया जाता है कि आरोपी शराब के नशे में धुत्त थे और देवर के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद तीनों मौके से भाग खड़े हुए। घटना के बाद महिला अपने देवर के साथ रन्नौद थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की धारा 376डी, 323(घ)बी, ता0हि0 3(2)(5), 3(2)(5)क, एससीएस टी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
प्राइवेट क्लीनिक चलाता है आरोपी डॉ. जोधा सिंह
बताया जा रहा है कि आरोपी जोधा सिंह का रन्नौद कस्बे में प्राइवेट क्लीनिक है। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है।







Be First to Comment