Press "Enter" to skip to content

शान्ति एवं सद्भाव बनाने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है: केशव मिश्रा

नेहरू युवा केन्द्र द्वारा योग दिवस पर कार्यशाला आयोजित
शिवपुरी।  नेहरू युवा केन्द्र संगठन भारत सरकार द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर मदर टेरेसा स्कूल फतेहपुर के सभाकक्ष में आयोजित कार्यशाला में बोलते हुये पूर्व प्राचार्य एवं समाज सेवी केश्व प्रसाद मिश्रा ने कहा कि शान्ति एवं सद्भाव बनाये रखने में योग का महत्वपूर्ण योगदान है यदि हम प्रतिदिन अपनी दिनचर्या में योग को सम्मलित करते है तो इससे हमारा स्वास्थ्य तो ठीक रहेगा ही इसके अलावा योग से मानसिक शान्ति भी मिलेगी व जब हम समूह में योग करेंगे तो आपसी सदभाव भी बढेगा।  श्री मिश्रा ने कहा  कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने जो योग को स्थान दिलाया है वह बहुत ही काबिले तारीफ है ।इससे पहले नेहरू युवा केन्द्र के राजेन्द्र विजयवर्गीय ने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र संगठन भारत सरकार द्वारा आज देश में ग्राम स्तर से लेकर विकास खण्ड, जिला ,राज्य व राश्ट्रीय स्तर पर अन्तराश्ट्रीय योग दिवस मना रहा है । राजेन्द्र विजयवर्गीय ने कहा कि भारत सरकार को उद्धेष्य है कि ग्रामीण स्तर तक लोग विशेशकर युवावर्ग  योग को अपनी दिनचर्या में सम्मलित कर अपने को स्वस्थ रखें क्योंकि स्वस्थ नागरिकों से ही स्वस्थ देश बनता है । उन्होने कहा कि आज जिला प्रशासन द्वारा सरस्वती आवासीय विघापीठ फतेहपुर में आयोजित अन्तर्राश्ट्रीय योग कार्यक्रम में भी अधिकांश युवा वर्ग ने प्रतिभागिता कर योग के महत्व को जाना है। युवा समाजसेवी श्री वीरेन्द्र रावत ने कहा कि जिस प्रकार गणतीय संख्याओं को जोडकर उसका योग किया जाता है उसी प्रकार हम षरीर के विभिन्न भागों को योग के माध्यम से जोडकर  एक स्वस्थ शरीर का निर्माण कर सकते है उन्होने कहा कि सभी लोगों को कम से कम एक घन्टे प्रतिदिन योग करना चाहिये जिससे स्वस्थ शरीर रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये मदरटेरेसा स्कूल के संचालक गजेन्द्र शिवहरे ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी ने ही आज इस योग को अन्तराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाते हुये इसे अन्तराश्ट्रीय योगदिवस के रूप में मनाना प्रारम्म कराया है केवल एक मा़ अन्तराष्ट्रीय योग दिवस ही है जो भारत के प्रयास से विश्व में प्रारम्भ हुआ है। इस अवसर पर धर्मेन्द्र जाटव,वीरसिंह जाटव,दाताराम, कुमारी कीर्ति गोतम, कुमारी सोनिका दांतरे, योगेश शाक्य ,अमर ंिसह पाल, रोहित,शुभम आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन पूर्व एनवायसी कुमारी प्रज्ञा गौतम ने किया।  

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!