पारा लुढकने के बाद उमस ने लोगों को किया बेहाल

शिवपुरी। पिछले कुछ दिनों से शहर सहित अंचल में हुई हल्की बारिश से पारा जरूर लुढका है, लेकिन लोगों को उमस ने बेहाल कर दिया है। मौसम के जानकारों के मुताबिक लगातार बारिश न होने तक आर्द्रता 30 से 40 फीसदी के बीच बनी रहेगी और उमस से फिलहाल निजात नहीं मिलेगी। रविवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री एवं न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम के जानकार राजकुमार शर्मा की मानें तो मानसून सक्रिय हो चुका है और सिस्टम में बने दबाव के चलते अगले एक-दो दिन में अंचल में भी मानसून सक्रिय होगा जिसके बाद इस हफ्ते में अंचल में अच्छी बारिश हो सकती है। पूर्व में संभावना जताई गई थी कि 20 जून तक अंचल में मानसून सक्रिय हो जाएगा, लेकिन मानसून की गति धीमी पडऩे से अब तक अंचल में मानसून ने दस्तक नहीं दी है। मानसूनी बारिश का सबसे ज्यादा बेसब्री से किसान इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि एक-दो अच्छी बारिश होने के बाद ही वे बोवनी कर पाएंगे।
जानें सप्ताहभर का तापमान

दिनांक अधिकत मन्यूनतम

24 जून  39 2823 जून  41       3022 जून 42        3021 जून 41        2920 जून 42        3019 जून 41       2918 जून 42.5    30

नोट-तापमान डिग्री सेल्सियस में