Press "Enter" to skip to content

पति की प्रताडऩा से तंग गर्भवती महिला ने खाया जहर, ग्वालियर रैफर

शिवपुरी। शहर के फतेहपुर इलाके में रहने वाली एक गर्भवती महिला ने पति की प्रताडऩा से तंग आकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसका उपचार किया जा रहा है। महिला ने जिला अस्पताल में बताया कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है इतना ही नहीं उसे खाना भी नहीं देता है जिसके चलते आज उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।
जानकारी के अनुसार राजवती पत्नी विजय कुशवाह निवासी फतेहपुर ने बताया कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। इतना ही उसे दो दिन से खाना भी नहीं दिया है आज जब वह अपनी बेटी को लेकर खेत पर पहुंची तो उसकी बेटी ने उससे खाना मांगा लेकिन पति उसे खाना बनाने नहीं देता है जिसके चलते उससे बेटी का खाना मांगना सहा नहीं गया और उसने खेत पर रखी कीटनाशक पी ली। जिससे उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसे अस्पताल लेकर आए जहां उसका प्राथमिक उपचार कर उसे ग्वालियर रैफर कर दिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!