
शिवपुरी। स्थानीय विधायक और प्रदेश सरकार की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया 3 सितम्बर को धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए शिवपुरी आ रही थीं, लेकिन अचानक उनका दौरा निरस्त हो गया है। दौरा निरस्त होने का कारण क्या है इसकी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी गई है, लेकिन माना जा रहा है कि सपाक्स आंदोलन के कारण दौरा निरस्त हुआ है। एससी, एसटी एक्ट के संशोधन के विरोध में इन दिनों प्रदेश में जनप्रतिनिधियों को काले झण्डे आदि दिखाकर विरोध व्यक्त किया जा रहा है।






Be First to Comment