झांसी में दर्ज हुआ प्रकरण

शिवपुरी।
करैरा की शिक्षिका पर झांसी के शिवपुरी बाजार थाने में युवक को ब्लैकमेल
करने का मामला दर्ज किया गया है। फरियादी विजय गुप्ता की रिपोर्ट पर आरोपी
पूनम गुप्ता के खिलाफ भादवि की धारा 420, 388, 352, 504, 506, 120 बी और
सूचना प्रौद्यौगिकी अधिनियम की धारा 66 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
आरोपी युवती पर आरोप है कि वह शिकायतकर्र्ता विजय गुप्ता पर शारीरिक शोषण
के लिए दवाब बनाती हैै। उसका शारीरिक एवं मानसिक शोषण करती है तथा
गंदी-गंदी गालियां देती है।
फरियादी विजय गुप्ता ने थाने में दर्ज अपनी
शिकायत में बताया कि आरोपी शिक्षिका पूनम गुप्ता उस समय मेरे संपर्र्क में
आर्ई जब मैं मुम्बर्ई में 2011 में कार्र्यरत था और उसके बाद से वह लगातार
हजारों कॉल मैसेज तथा विभिन्न तरीकों से मुझे परेशान कर रही है। पूनम
गुप्ता बनारस की रहने वाली है और उसने मेरे फर्जी दस्तावेज बनाकर करैरा
ट्रांसफर ले लिया है। वह अलग-अलग नम्बरों से (09473632056, 07047781497,
09984623198, 073897994333) आदि विभिन्न नम्बरों से मुझे व मेरे परिवार को
परेशान करती है। शारीरिक संबंध बनाने के लिए एवं शान से घूमने के लिए दवाब
बनाती है। साथ ही बलात्कार, लूट व हत्या के प्रयास के झूठे मुकदमे में
फंसाने की धमकी देती रहती है। वह मुझ से 20 लाख रूपए की मांग कर रही है।
उसका भार्ई और माँ भी उससे मिली हुर्ई है। उसका भार्ई अनेक बार मुझे फोन कर
धमका चुका है तथा मेरी पत्नि पर भी जानलेवा हमला पूनम और उसके भाई द्वारा
किया जा चुका है। करैरा जाने पर मुझे पता चला कि पूनम विजय गुप्ता नाम के
किसी सख्स को अपने आवास पर बुलाया करती है और सबको बोलती है कि अपना नाम
विजय गुप्ता बताया करो। उसने शादी के नकली फोटो और कार्ड बनाकर मुझे धमकाने
डराने के लिए भेजे ताकि मैं उसकी हर बात माननता रहूं। वह पिछले 6 वर्षो से
परेशान कर रही है। फरियादी ने पुलिस को पूनम द्वारा कम्प्यूटर से बनाए गए
फोटो तथा फोन द्वारा गंदी-गंदी गालियों के मैसेज के प्रिंट भी संलग्न किए
हैं।






Be First to Comment