Press "Enter" to skip to content

टवेरा से हथियार बेचने आए आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

शिवपुरी। सुभाषपुरा थाना पुलिस ने हथियार बेचने आए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी परआर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
थाना प्रभारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सफेद रंग की टवेरा से हथियार बेचने आया है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान बलारी के जंगलों में पहुंची वहां उन्हें सफेद टवेरा दिखाई दी। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जब टवेरा के पास गई तो चालक ने वाहन को चालू कर जंगल की तरफ भगा ले गया, लेकिन बरसात होने के कारण वाहन कीचड़ में फस गया। पुलिस ने आरोपित का पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपित ने अपना नाम रम्मी उर्फ रामजीलाल निवासी घाटीगांव, ग्वालियर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर आरोपित के पास से एक 315 बोर का कट्टा व दो कारतूस बरामद किए गए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!