खनियांधाना। नगर के भारतीय स्टेट बैंक के उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं
कारण यह है कि बैंक द्वारा न तो कैश जमा किया जा रहा है और न ही कैश लिया
जा रहा है। जब कारण पूछा जाता है कि आरबीआई के नए नियमों का हवाला देकर
उपभोक्ताओं को चलता कर दिया जाता है और कहा जाता है कि क्योस्क सेंटरों पर
ही कैश जमा करें। जब क्योस्क सेंटर पर जाते हैं तो वहां भी लंबी-लंबी
लाइनें लगी रहती हैं।
नगर के भारतीय स्टेट बैंक में बैंक
कर्मचारियों द्वारा 20 हजार तक का कोई भी कैश जमा नहीं किया जा रहा है और न
ही ग्राहक के खाते से कैश निकाला जा रहा है। बैंक के अधिकारी और
कर्मचारियों द्वारा बाहर खुले कियोस्क सेंटरों पर कैश जमा करने और निकालने
की सलाह दे दी जाती है। नगर के बैंकों में जिन खाताधारकों के खाते लोकल
बैंक में भी खुले हैं उनको भी बैंक प्रबंधन द्वारा बाहर खुले हुए क्योस्क
सेंटरों पर कैश जमा करने और निकालने की बात कह दी जाती है और ग्राहक के
द्वारा इस नए नियम की जानकारी लेने पर आरबीआई के द्वारा नए नियम का हवाला
दे दिया जाता है। यदि ऐसा कोई नियम बैंक में लागू होता है तो उसकी जानकारी
लिखित में चस्पा की जानी चाहिए। बैंक प्रबंधन द्वारा इस नए नियम से लोगों
को खासी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
क्योस्क सेंटरों पर भी लाइन में लगना पड़ता है
नगर
में लगभग 4 क्योस्क सेंटर खुले हैं जो छोटी-छोटी सी दुकानों में चलते है
जिनमे संचालक के कंप्यूटर आदि रखे रहते है। ग्राहक को बाहर धूप में लाइन
लगाकर देर तक खड़ा रहना पड़ता है। बैंक के इस नए नियम से लोगों को कई
दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बैंक ग्राहकों का कहना है कि बैंक ऐसे
उल जलूल नियम बनाकर अपना ही बिजनिस समाप्त कर रही है। वहीं बैंक प्रबंधन
इसे कैस-लैस की तरफ बढ़ने के लिए उठाया कदम बता रहे है दूसरी और बैंक में
रखे सभी स्विप मशीनें खराब पड़ी हुई हैं। ये कैसा कैस-लेस को बढ़ावा देना
हुआ।
इनका कहना है
बैंक में अपनी ढपली अपना राग बाला हाल चल
रहा है। नए नियम के बारे में लिखित में कोई जानकारी नहीं है केवल मौखिक ही
बता रहे है। मेरा खाता इस बैंक में है, पैसा क्योस्क में जमा करो यह कौन सी
बात हुई।
आनंद जैन
खाता धारक
ये नियम आरबीआई की और से
लागू हुआ है इसमें हम कुछ नहीं कर सकते हैं। हम लोगों को ग्रीन कार्ड,
एटीएम कार्ड जैसी चीजों का इस्तेमाल करने की सलाह भी लोगों को देते हैं।
शर्मा बैंक मैनेजर
ये केंद्र सरकार की कैशलेस योजना की तरफ बढ़ने के लिए उठाया हुआ कदम है। लोग कैश कम उपयोग करें इसके लिए ये नियम आया है।
आरएस तोमर
रीजनल मैनजर, भारतीय स्टेट बैंक शिवपुरी
बैंक में नहीं हो रहा कैश जमा
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- बारिश के बाद पूरे वेग से बहा पवा झरना, 100 फीट ऊंचाई से गिरता पानी देखने उमड़े सैलानी / Shivpuri News
- कृष्णा होटल के सामने खड़े ट्रक से 190 लीटर डीजल चोरी, अज्ञात चोरों की तलाश / Shivpuri News
- 12 बीघा जमीन पर कब्जे को लेकर बवाल, महिला पर लाठी-डंडों से हमला; जिला अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News
- तिरंगे के रंग में नजर आया शिवपुरी, 50 ऑटो के साथ यातायात पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा / Shivpuri News
- नाबालिग को लड़के के साथ भेजने पर हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, शिवपुरी SP को फटकार; FIR नहीं करने पर मांगा जवाब / Shivpuri News





Be First to Comment