शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम घुटारी में जमीन विवाद को लेकर 45 वर्षीय आदिवासी महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घायल महिला गीता आदिवासी, पत्नी सीताराम आदिवासी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
सीताराम के अनुसार उसके पास करीब 12 बीघा जमीन है। आरोप है कि कुछ लोग इस जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं और इसी को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान सुक्का सिंह, मेजर सिंह, धारा सिंह और हैप्पी सिंह ने लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गई।
घटना के बाद परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। महिला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।







Be First to Comment