शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम नान्द निवासी मुकेश पुत्र देवलाल लोधी मंगलवार को अपनी पत्नी राजकुमारी और एक महिला को बाइक पर बिठाकर रिश्तेदारी में जा रहा था जैसे ही उनकी बाइक अमोला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले अशोक नीखरा के गोदाम के सामने सिरसौद पहुँची तो उनकी बाइक फिसल गई। बाइक फिसलने से राजकुमारी भौंती की ओर जा रहे ट्रोला क्रमांक एमपी 07 एची 1669 के आगे गिरी। अचानक राजकुमारी के आगे आने से ट्रोला चालक वाहन को नियंत्रण नहीं कर पाया जिसकी चपेट में राजकुमारी आ गई। ट्रोला की टक्कर से राजकुमारी की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रोला चालक के खिलाफ धारा 304 ए, 279, 337 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर शव को पीएम के लिए भेज दिया।






Be First to Comment