जनपद अध्यक्ष ने लगाए प्रोटॉकाल उल्लंघन का आरोप
शिवपुरी-जनता के द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि और उसी क्षेत्र में नेतृत्व करने के बाद भी शासकीय आयोजनों में जनप्रतिनिधि के मान सम्मान को ठेस पहुंचाई जाए तो यह कतई बर्दाश्त योग्य नहीं है कुछ यही काम कर रहा है जिला प्रशासन, जो 5 मई को शासकीय कार्यक्रम के रूप में आजीविका एवं कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है लेकिन इसमें जनपद क्षेत्र में आने के बाबजूद भी जनपद के प्रतिनिधि की उपेक्षा कर अन्य जनप्रतिनिधि से कार्यक्रम की अध्यक्षता कराई जा रही है यह सरेआम प्रोटोकॉल का उल्लंघन है इस मामले को लेकर सीएम व मुख्य सचिव को शिकायत की जाएगी। उक्त बात एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही जनपद पंचायत शिवपुरी के अध्यक्ष पारम सिंह रावत ने जिन्होंने शासकीय कार्यक्रम में स्वयं की उपेक्षा को लेकर शासन पर दोषरोपण किया और इसे जिला प्रशासन की मनमानी बताया। जनपद अध्यक्ष पारम सिंह रावत ने इस मामले की शिकायत जिला प्रशासन करते हुए पत्र जारी कर अपनी नाराजगी व्यक्त की और बताया कि आजीविका एवं कौशल विकास शिवपुरी द्वारा 5 मई को होटल पीएस शिवपुरी में आजीविका एवं कौशल विकास दिवस मनाया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम जनपद पंचायत क्षेत्र शिवपुरी अंतर्गत आता है विभाग द्वारा जनपद पंचायत स्तरीय कार्यक्रमों में प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा रहा है तथा आमंत्रण पत्र में नियमानुसार मेरी(अध्यक्ष, जनपद पंचायत शिवपुरी) अध्यक्षता के स्थान पर अन्य प्रतिनिधियों को अध्यक्षता हेतु आमंत्रित किया गया है जो नियम विरूद्ध होने के कारण उक्त कार्यक्रम का बहिष्कार किया गया है।





Be First to Comment