

शिवपुरी। वैभव पब्लिक स्कूल में गुरुवार को नर्सरी तथा केजी छात्रों ने मिलकर ग्रीन-डे मनाया। ग्रीन डे के अवसर पर अधिकतर बच्चे हरे रंग की ड्रेस में ही स्कूल आए। कई बच्चों ने इस अवसर पर आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भी भाग लिया तथा हरे रंग के अलग-अलग कैरेक्टर जैसे कोई तोता, पेड़, सब्जी, फल आदि बनकर प्रकृति को बचाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर स्कूल संचालक नितेन्द्र गुप्ता व प्राचार्य नीतू गुप्ता सहित सभी टीचर्स ने क्लास 1 व 2 के बच्चों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण की सुरक्षा का संदेश दिया। इस मामले में बच्चों को यह बताया गया कि पेड़ों से वायु प्रदूषण दूर होता और बारिश भी ज्यादा होती है। इसलिए पेड़ों को काटने से बचाना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करना चाहिए।










Be First to Comment