Press "Enter" to skip to content

प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे शासन की योजना का लाभ: सुशील रघुवंशी -नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

बदरवास
नि.प्र.। मध्य प्रदेश जनअभियान परिषद विकास खण्ड बदरवास के अंतर्गत
नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ बीते रोज शासकीय उत्कृष्ट
माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा
जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, अध्यक्षता प्राचार्य केसी खटीक द्वारा की गई,
विशिष्ट अतिथि आजादपुरी गोस्वामी पूर्व सरपंच बारई, जगदीश शर्मा पूर्व
प्राचार्य बूढ़ाडोगर थे। 
प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ गणेश पूजा
अर्चना से किया गया। मुख्य अतिथि सुशील रघुवंशी द्वारा परिषद की सराहना
करते हुए कहा कि इस कोर्स के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत ही
अच्छा प्रभाव पड़ रहा है। भवन सहनिर्माण कर्मकार मंडल के अंतर्गत पात्र
हितग्राही तक पहुंचना शासन की प्रत्येक योजना जन-जन तक पहुंचाना अंतिम छोर
के ग्राम में बसे प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास अत्याधिक सराहनीय
हैं। प्राचार्य केसी खटीक द्वारा बताया गया कि परीक्षा परिणाम अंक सूचियां
विस्तारकों को टेबलेट का वितरण किया गया और विद्यालय में अशोक के पौधे भी
रोपे गए। जनअभियान परिषद की ब्लॉक समन्व्यक श्रीमती रेखा श्रीवास्तव द्वारा
कार्यक्रम की रूपरेखा स्पष्ट की। प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम
का संचालन अभिषेक भार्गव द्वारा किया गया आभार व्यक्त देवेन्द्र धाकड़
द्वारा किया  गया। वंदेमातरम एवं प्रार्थना ब्लॉक समन्व्यक द्वारा की गई।
सभी मेंटर्स द्वारा विषयबार सत्र लिया गया। स्वागतगीत मेटर्स लाल सिंह
द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के शिक्षक, प्राचार्य,
गणमान्य नागरिक, पत्रकार बन्धु, जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। बीएस डब्ल्यू के
छात्र एवं प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित हुए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!