
शिवपुरी। जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम रोहानी में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कारे उर्फ हरिचरण पुत्र राधे धाकड़ (19) को घर पर ही बिजली का करंट लग गया जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। परिजन उसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए लेकिन परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।







Be First to Comment