
शिवपुरी। कलेक्टर श्रीमती शिल्पी गुप्ता द्वारा मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा एवं प्रसूति सहायता योजना में विकासखण्डवार समीक्षा करने पर लक्ष्य के विरूद्ध न्यूनतम उपलब्धि पर खण्डचिकित्सा अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र एवं तीन एएनएम को तीन दिवस का वेतन राजसात करने के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता योजना तथा विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक (बीसीएम) कोलारस गजेन्द्र भार्गव, बीसीएम पिछोर प्रवीण अवस्थी, बीसीएम पोहरी शेर सिंह रावत, बीसीएम करैरा अवधेश गौरेया, बीसीएम पिछोर विजय सोनी, बीसीएम बदरवास कु.पुष्पा कुशवाह को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए है।






Be First to Comment