Press "Enter" to skip to content

कल्चुरी जायसबाल समाज की नीलू शिवहरे बनी महिला प्रदेश संगठन मंत्री

शिवपुरी । भारतीय कल्चुरी जायसवाल संवर्गीय महासभा की राष्ट्रीय समिति की बैठक विगत दिनों झांसी में संपन्न हुई। इस बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने भाग लेकर कल्चुरी समाज के विकास एवं विस्तार के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई एवं नवीन पदाधिकारियों में श्रीमती नीलू अनिल शिवहरे शिवपुरी को प्रदेश संगठनमंत्री की शपथ दिलाकर नियुक्ति प्रदान की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से राष्ट्रीय संरक्षक संजय जायशवाल, राष्ट्रीय महिलाध्यक्ष सुमन राय, महासचिव आशा राय, प्रदेशाध्यक्ष डोली मालवीय एवं समाज के गणमान्य नागरिक काफी संख्या में उपस्थित थे। श्रीमती नीलू शिवहरे को महिला प्रदेश संगठन मंत्री बनाए जाने पर उन्होंने पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!