शिवपुरी। फिजीकल थाना प्रभारी रूपेश शर्मा को दोपहर के समय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि फक्कड़ कॉलोनी में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब को ठिकाने लगाने की तैयारी में है। मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पुलिस ने दबिश दी तो कृष्णगोपाल उर्फ गररू शाक्य पुत्र रामनाथ शाक्य उम्र 42 वर्ष निवासी फक्कड़ कॉलोनी अपने घर के आगे ही दो पेटी अवैध शराब प्लास्टिक के कट्टे में रखे हुए था। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पकड़ी गई शराब में देशी प्लेन एवं लाल देशी प्लेन थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।








Be First to Comment