भाजयुमो की नगर पदाधिकारियों की प्रथम बैठक संपन्न 

शिवपुरी। आज भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कार्यालय पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान के नेतृत्व में एवं अन्य जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों की परिचय एवं स्वागत को लेकर महत्वपूर्ण बैठक रखी। बैठक में सभी पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करने तथा अनुशासन के अंदर रहकर पार्टी द्वारा दिए जा रहे सभी कार्यों को पूर्ण करना और प्रत्येक नगर पदाधिकारी को नगर की उपस्थिति में 39 वार्डों के अंदर वार्ड अध्यक्ष तथा उनकी समिति निर्मित करने का आदेश जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने दिया। सभी पदाधिकारियों ने अपनी सुविधानुसार वार्डों का चयन किया। श्री चौहान ने कहा कि युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता बहुत महत्वपूर्ण एवं जवाबदार है इसी को लेकर के आज की बैठक हुई। बैठक में जिले के पदाधिकारियों में जिला उपाध्यक्ष लव अग्रवाल, जिला मंत्री प्रतीक शर्मा नानू, बादाम ओझा बंटी अजय रघुवंशी, जिला कोषाध्यक्ष जीतू गौर, जिला आईटी संयोजक अंकित सक्सेना, आशीष बिंदल, नगर मीडिया प्रभारी आशीष सेन, नगर उपाध्यक्ष दीपक राठौर, सागर यादव, आशीष सेठ, अनुज शर्मा, भास्कर, शिवम, राहुल खटीक उपस्थित रहे। स्वागत भाषण नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा द्वारा दिया गया जबकि आभार नगर महामंत्री सोनू कुशवाहा द्वारा व्यक्त किया।