

शिवपुरी। सल्फर मिला लिमिटेड मुम्बई द्वारा नि:शुल्क नोट बुक वितरण कार्यक्रम का आयोजन शिवपुरी जिले के शासकीय माध्यमिक विद्यालय सुभाषपुरा एवं ठर्रा में सीएसआर एक्टिविटी के तहत किया गया। दोनों स्कूलों में करीब साढ़े तीन सौ बच्चों को नि:शुल्क नोटबुकों का वितरण किया गया। इस मौके पर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी सुरेश शर्मा इंदौर, स्थानीय अधिकारी उपेन्द्र सिसोदिया, सुभाषपुरा सरपंच, भाजपा मंडल अध्यक्ष कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इसके अलावा ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।








Be First to Comment