
शिवपुरी। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पोहरी बस स्टेण्ड पर एक टवेरा वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए पहले एक वृद्ध में टक्कर मार दी इसके बाद ऑटो फिर ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे गंभीर रूप से घायल हुए वृद्ध की ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक पोहरी बस स्टैण्ड पर रहने वाले बहादुर सिंह रावतपुत्र लालाराम रावत उम्र 60 वर्ष विगत रात्रि 8 बजे चाय पीकर घर जा रहे थे। इसी दौरान रेलवे स्टेशन की तरफ से आ रही टवेरा क्रमांक एमपी 07 टीए 1045 के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए बहादुर सिंह ने टक्कर मार दी। इसके बाद चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सड़क किनारे ऑटो और फिर पोहरी चौराहे पर ट्रक से भिड़ गई। घायल बहादुर सिंह को लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। गंभीर हालत के चलते ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में बहादुर ने दम तोड़ दिया। वहीं हादसे के बाद ट्रक और ऑटो चालक अपने अपने वाहन लेकर चले गए। लेकिन लोगों ने आरोपी टवेरा चालक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सिटी कोतवाली पुलिस ने बेटे फरियादी रघुवीर रावत की रिपोर्ट पर टवेरा चालक मुंशी परिहार निवासी जामखो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।










Be First to Comment