
सीएमओ की सफाई से नहीं हुए सहमत, खींचे फोटो
शिवपुरी।
सड़क निर्माण में त्वरितता लाने की दृष्टि से हार्ईकोर्ट के निर्र्देश पर
गठित कोर्ट कमिश्नर की टीम ने आज शिवपुरी की सड़कों का निरीक्षण किया। हर
बार की तरह इस बार भी कोर्ट कमिश्नर की टीम को सड़कों में खामियां मिली।
न्यूब्लॉक में सड़क खोदे जाने पर दो सदस्यीय टीम ने नाराजगी जाहिर की और वह
इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी रणवीर कुमार की दलील से सहमत नहंी
हुए। निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हुए।
प्राप्त
जानकारी के अनुसार सीवर खुदार्ई के बाद जब लम्बे समय तक शहर में सड़कें
नहीं बनी और जीर्णशीर्र्ण सड़कों के कारण लोग न केवल धूल से परेशान होते
रहे वहीं खुदी सड़कों में गिर कर कर्ई नागरिक घायल भी हुए। इस पर अभिभाषक
विजय तिवारी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सड़क निर्माण में पहल की। उनके
अनुरोध पर ही हार्ईकोर्ट ने कोर्र्ट कमिश्नर की टीम गठित की। जिसने कर्ई
बार सड़कों का निरीक्षण किया। इसी तारतम्य में आज दो सदस्यीय टीम शिवपुरी
पहुंची। हमेशा की तरह इस बार भी सड़कों में खामियां मिली। न्यूब्लॉक की
सड़क देखकर सदस्य प्रशांत शर्र्मा ने नाराजगी जाहिर की और उक्त गड्डों के
फोटो भी खिचबाए। इस दौरान श्री शर्र्मा के साथ नगर पालिका सीएमओ रणवीर
कुमार, एई आरडी शर्मा सहित नपा के कर्मचारी मौजूद थे। सड़कों का निरीक्षण
टीम के दोनों सदस्यों ने एक ही समय में अलग-अलग स्थानों पर किया। कोर्ट
कमिश्नर की टीम ने कल्लन शॉप फैक्ट्री, ओरियन्टल चौराहे से जल मंदिर रोड़
और अनाज मंडी से सहस्त्रबाहु अर्जुन चौराहे तक की सड़क का निरीक्षण किया।
हाल ही में नपा द्वारा बनार्ई गर्ई न्यूब्लॉक की सड़कों पर जेसीबी से
जगह-जगह गड्डे कर उनमें काली गड्डी डालकर छोड़ दिया था। यह देखकर टीम के
सदस्य प्रशांत शर्मा ने आपत्ति की। जिस पर नपा सीएमओ ने रणवीर कुमार ने
उन्हें तर्र्क दिया कि उक्त सड़क का सिंधिया जी द्वारा भूमि पूजन किए से
पूर्व बिना बेस बनाए एक लेयर डाली गर्ई थी। जिसे हटाकर अब उसका बेस बनाया
जा रहा है। जिस कारण यह गड्डे किए गए हैं। सीएमओ के इस तर्क से श्री शर्मा
संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने फोटो ग्राफर से उक्त गड्डों के फोटो खींचने
के लिए कहा। वहीं विद्यादेवी हॉस्पीटल बाली गली में सड़क न डलने पर श्री
शर्मा ने सवाल जवाब किए। जिस पर नपा के एई आरडी शर्मा ने बताया कि इस सड़क
पर अभी तक सीवर लार्ईन नहीं डाली गर्ई है। जिस कारण सड़क का निर्माण नहीं
हुआ है। यह सुनकर टीम के सदस्य प्रशांत शर्मा ने सीएमओ को निर्देशित किया
कि वह उक्त समस्या पत्र के माध्यम से उन्हें बतायें जिस पर उनकी टीम
माननीय न्यायालय को अवगत करायेगी। इसके पश्चात शहर की अन्य सड़कों का भी
टीम ने निरीक्षण किया। जहां कर्ई खामियां सामने आई, लेकिन पत्रकारों से
पूछे जाने पर सदस्यों ने बताया कि अभी वह निरीक्षण कर रहे हैं। जिसकी
रिपोर्ट वह माननीय न्यायालय को सौंपेंगे। उसके बाद की वह कुछ कह पायेंगे।






Be First to Comment