शिवपुरी। भाजपा कार्यालय पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान के नेतृत्व में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरूआत पं. दीनयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष में जिलेभर के स्कूल एवं कॉलेजों में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन की तैयारियों एवं पंचायत स्तर पर युवा मोर्चा की इकाई की गठन पर भी चर्चा की गई। श्री चौहान ने सभी पदाधिकारियों से वृहद स्तर पर होने वाली सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटने की बात कही। यहां बताना होगा कि उक्त परीक्षा दो स्तर पर होंगी। पहली स्कूल स्तर जिसमें 8 से 12 तक के छात्र सम्मिलित होंगे, दूसरी महाविद्यालियन स्तर जिसमें फस्र्ट ईयर से फाइनल ईयर तक के विद्यार्थी शामिल होंगे। पूछे जाने वाले प्रश्नों में से 40 प्रतिशत पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन व एकात्म मानववाद के दर्शन पर केंद्रित होंगे। 30 फीसदी मध्य प्रदेश सरकार की योजनाओं पर, 10 फीसदी सामान्य ज्ञान में भी आपातकाल संघ की विचारधारा और भाजपा से जुड़े नेताओं से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे। श्री चौहान ने बताया कि परीक्षा में अव्वल आने वाले छात्र-छात्राओं को लाखों रुपए के पुरस्कारों से पुरस्कृत किया जाएगा जिससे उन्हें आगे बढऩे का प्रोत्साहन मिलेगा। प्रतियोगिता सभी मंडलों में आने वाले स्कूल एवं कॉलेजों में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष द्वारा मंडल स्तर तक संपन्न कराई जाएंगी। बैठक में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सौरभ बिरथरे, किशन यादव, लव अग्रवाल, नगर मण्डल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा, जिला महामंत्री हेमंत शर्मा, संजय कुशवाह, जिलामंत्री प्रतीक शर्मा नानू, बादाम ओझा, जितेन्द्र जैन जीतू, नरेन्द्र राठौर, उपेन्द्र त्रिवेदी, संदीप यादव, राजेन्द्र सिंह चौहान, जितेन्द्र राठौर जीतू, सुरेन्द्र जैन बंटी, केदार सिंह गोलिया, अंकित सक्सेना, रोहित पाठक, सागर यादव, दीपक राठौर, आशीष सेठ, राजा यादव, शिवम गुप्ता, सूरज बंसल, सक्षम शर्मा आदि उपस्थित रहे।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष चौहान ने ली मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवं पंचायत इकाई के गठन को लेकर की चर्चा
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सिंधिया के सख्त रुख के बाद मड़ीखेड़ा में बड़ा बदलाव! 9 साल से पदस्थ एई सचिन चौहान का तबादला / Shivpuri News
- पूजन के लिए निकला नया ई-ऑटो बना हादसे का शिकार, स्पीड ब्रेकर के पास पलटा; एक की मौत, 6 घायल / Shivpuri News
- 10 हजार की रिश्वत नहीं दी तो विधवा की जमीन दूसरे के नाम! शिवपुरी में नामांतरण घोटाले का आरोप, कलेक्टर से जांच की मांग / Shivpuri News
- 22 साल पुरानी इंदिरा आवास की कुटीर पर नया विवाद, पट्टा रद्द करने और जेल भेजे गए युवक की जांच की उठी मांग / Shivpuri News
- वीडियो बनाकर बदनाम करने और जान से मारने की धमकी का आरोप, किन्नर ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News





Be First to Comment