Press "Enter" to skip to content

एक बार फिर सड़क पर प्रसूता ने दिया शिशु को जन्म

स्वास्थ्य महकमे की खुली पोल
मीडिया के द्वारा संज्ञान में लाने पर स्वास्थ्य महकमा हुआ सक्रिय

शिवपुरी। जिले के पिछोर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम की एक महिला को बस से पिछोर लाते समय रास्ते में ही प्रसव पीड़ा हो गई जिसके चलते उसे पिछोर में बीएमओ बंगले के सामने सड़क पर ही बच्चे को जन्म देने को मजबूर होना पड़ा।

परिजनों के अनुसार महिला को प्रसव पीड़ा होने उन्होंने गांव की आशा कार्यकर्ता को इस बात की जानकारी दी, लेकिन उसने यह कहकर पल्ला झाड लिया कि आप पिछोर चले जाओ हम वहीं आ जाएंगे, इतना ही नहीं उसने प्रसूता को अस्पताल भेजने के लिए जननी एक्सप्रेस की भी व्यवस्था नहीं कराई। जिसके कारण यह महिला को सड़क पर ही शिशु को जन्म देने को मजबूर होना पड़ा। मीडिया द्वारा मामला संज्ञान में लाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हुआ और उन्होंने आनन-फानन में महिला के लिए प्राइवेट वाहन पहुंचाकर अस्पताल बुलवाकर भर्ती कराया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!