Press "Enter" to skip to content

तेज गर्मी के बीच पवा जलप्रपात पर पानी सूखा, झरने से पानी गिरना हुआ बंद

– संकट बढ़ने से पशुओं तक हो रही पानी की परेशानी 

शिवपुरी। सिरसौद के पास स्थित प्रसिद्ध पवा जल प्रपात इन दिनों पूरी तरह सूख गया है। तेज गर्मी के बीच झरने से पानी गिरना पूरी तरह बंद हो चुका है। यहां के ग्रामीणों ने बताया है कि ऐसा कई सालों बाद देखा गया है कि झरने से पूरी तरह पानी सूखा हो। इस साल औसत से भी कम बारिश के कारण यहां पर जुलाई-अगस्त से ही कम पानी झरने पर रहा। जिले में इस साल सूखे की मार के बीच अब यह झरना पूरी तरह सूख गया है और तालाब में भी पानी काफी कम हो गया है। इससे यहां पर जो पशु पानी पीने के लिए आते हैं उन्हें भी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। श्री पवा गौशाला संस्थान बसई के अध्यक्ष शंकरलाल शर्मा और स्वयंसेवी कार्यकर्ता वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि पशुओं को पानी पिलाने के लिए छोटे-छोटे टैंक बनाए गए हैं जिनसे उन्हें पानी पिलाया जा रहा है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!