कल्चुरी महिला मंडल ने सेवा कार्य कर गरीबों को वितरित की खाद्य सामग्री


शिवपुरी। समाजसेवी संस्था कल्चुरी समाज शिवपुरी द्वारा आज नवग्रह मंदिर के पास सेवा कार्य करते हुए कल्चुरी महिला मंडल ने गरीब लोहपीटा वस्ती में पहुंचकर फल एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर कल्चुरी महिला मंडल की सभी पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद थी। इस अवसर पर महिलाओं का उद्देश्य था कि  गरीब लोगों की हमेशा मदद करने से मन को सुकुन मिलता है।