Press "Enter" to skip to content

देहात टीआई के रिलीव होते ही बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में वृद्धा के गले से लूटी सोने की चेन

शिवपुरी। देहात थाना प्रभारी सतीश चौहान का स्थानान्तरण कोलारस कर दिया गया था और बुधवार वे रिलीव हो गए थे, जिसके बाद बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में पल्सर बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से चेन लूट ली और फरार हा गए।

जानकारी के अनुसार देहात थाना क्षेत्र में पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने  केशवंती पत्नी रिपुदमन सिंह भदौरिया पत्नी उम्र 60 वर्ष निवासी दीनदयाल नगर झांसी रोड पर कल काली माता मंदिर से दर्शन करके घर लौट रहीं थी। उसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए झपट्टा मारकर महिला के गले से चेन निकाल ली और मौके से भाग खड़े हुए। महिला ने शोर भी मचाया, लेकिन तब तक बदमाश बाइक की रफ्तार तेज कर वहां से भाग गए। महिला केसकांति ने बताया कि वह हर रोज काली माता मंदिर पर दर्शन के लिए जाती थी और वह आज भी मंदिर से दर्शन कर जब लौट रहीं थी, उसी दौरान वह दीनदयाल पुरम के लिए आ रही थी उसी दौरान बदमाश आए और उनकी चेन लूटकर भाग गए।  पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का प्रकरण पंजीबद्ध कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। चोरी की गई चेन की कीमत 40 हजार रुपए आंकी गई है।


More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!