Press "Enter" to skip to content

पुलिस कप्तान की नई पहल: जिले का पहला चलित थाना कल टीला में लगाया जाएगा

ग्रामीणों की समस्याओं का किया जाएगा निराकरण

शिवपुरी। नवागत पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार हिंगणकर में चलित थानों की शुरुआत करने जा रहे है। शिवपुरी जिले में पहला चलित थाना 14 जुलाई शनिवार के दिन करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम टीला के स्कूल केपस में प्रात: 11 बजे से लगाया जिसमें शिकायकर्ताओं की की समस्याओं को सुनकर उनका मौके पर ही निराकरण किया जायेगा। इस चलित थाने में ग्राम टीला के सीमावर्ती ग्राम काली पहाड़ी, निचरौली, खैराई तथा जुझाई के आवेदक गणों को बुलाया गया है। इस चलित थाने में शिकायकर्ता की पीड़ा को सुनने के लिए पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर के अलावा एएसपी कमल मौर्य, एसडीओपी करैरा बद्री प्रसाद तिवारी, करैरा टीआई प्रदीप बाल्टर एवं इस क्षेत्र का बीट प्रभारी उपनिरीक्षक मौजीलाल वर्मा भी मौके पर मौजूद रहेगें।
यह बता दें कि एसपी श्री हिंगणकर ने शिवपुरी जिले में पदभार ग्रहण करने से पूर्व ही मीडिया के माध्यम से जिलेवासियों को संदेश दिया था कि जल्द ही पुलिस उनके बीच आकर समस्याओं का निराकरण करेगी। गौरतलब है कि एसपी श्री हिंगणकर इससे पूर्व कटनी पदस्थापना के दौरान 93 चलित थानों की शुरुआत की थी। जबकि धार में 43 एवं सतना डकैत बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण वे यहां 15 चलित थानों की शुरुआत ही कर सके थे। सशक्त पुलिसिंग के लिए अलग पहचान रखने वाले श्री हिंगणकर शिवपुरी में जनता से सीधा संवाद कायम कर पीडि़तों को न्याय दिलाने की हुंकार भर रहे है। बताया जाता है कि अब से पूर्व जिले में चलित थानों की शुरुआत पहले कभी नहीं की गई। चलित थानों के जरिये
जिलेवासियों को सीधा संवाद होने से नवागत पुलिस अधीक्षक का खुद का एक अलग नेटवर्क खड़ा होगा। साथ ही पुलिस का मुखबिर तंत्र भी मजबूत होगा। जिससे पुलिस को छुटभईया गिरोह के मूवमेंटों की जानकारी भी लगेगी। 
शिकायतें लेकर मुख्यालय तक नहीं आना पड़ेगा लोगों
नवागत पुलिस अधीक्षक द्वारा जो चलित थानों की शुरुआत कर जा रही है। उससे ग्रामीण अंचल के शिकायकर्ताओंं की समस्याओं का मौके पर निराकरण तो होगा ही, साथ ही हर मंगलवार को जनसुनवाई में अपनी शिकायत लेकर पहुंचने वाले आवेदकों की सख्ंया में भी कमी आयेगी। चलित थानों में पुलिस अधीक्षक के समक्ष सुनवाई के दौरान वे पुलिसकर्मी भी वेनकाब होगें जो वेवजह ग्रामीणों में पुलिस का खौफ  दिखाकर उन्हें परेशान करते है। 


More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!