Press "Enter" to skip to content

मथुरा से लौटते समय दो साडू भाइयों की ट्रक की टक्कर से मौत, बच्चे सहित तीन घायल

साले की सगाई की सिलसिले में गए थे मथुरा

शिवपुरी -ग्वालियर-शिवपुरी के बीच मोहना के पास फोरलेन पर सड़क हादसे में दो साडू भाईयों की मौत हो गई है। दुर्घटना में एक साथ दो सगी बहनों का सुहाग उजड़ गया है। दोनों मृतक पिछोर और बदरवास के रहने वाले हैं। मौत की सूचना पर दोनों ही जगह शोक की लहर दौड़ गई है। दुर्घटना में दो-तीन अन्य घायल हैं जिनका ग्वालियर में इलाज चल रहा है। 
जानकारी के मुताबिक मोहना के पास सोमवार की सुबह करीब 4 बजे सामने से आए ट्रक क्रमांक एमपी07एचबी3175 ने कार में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बृजेश शर्मा उम्र 45 वर्ष पुत्र शिवनारायण शर्मा बीजासेन रोड पिछोर की ग्वालियर अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। जबकि आनंद चतुर्वेदी उम्र 44 वर्ष पुत्र प्रेमनारायण चतुर्वेदी निवासी सिंधिया कॉलोनी बदरवास की शाम करीब 5.30 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों ही आपस में साडू भाई हैं। जबकि हादसे में शांतनु चतुर्वेदी  पुत्र आनंद चतुर्वेदी उम्र 10 वर्ष व विष्णु शर्मा सहित एक अन्य व्यक्ति घायल है। जिसमें शांतनु की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जाता है कि बृजेश व आनंद की ससुराल रन्नौद में है और दोनों ही अपने साले की सगाई के सिलसिले में मथुरा गए थे। वापस लौटते समय मोहना के नजदीक ट्रक ने टक्कर मार दी। मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मौत की सूचना पर बदरवास नगर और पिछोर में शोक की लहर दौड़ गई है। 


More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!