
शिवपुरी। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात्रि दो युवकों ने एक मिलकर एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने महिला के जेठ के बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कृत्य की घटना की अंजाम दिया है। महिला अपने जेठ के साथ मायके से ससुराल जा रही थी। जानकारी के अनुसार ग्राम गढ रेंजा की रहने वाली 24 वर्षीय महिला बीती रात्रि 10.30 बजे अपने अपने जेठ के साथ मायके से अपनी ससुराल आ रही थी इसी दौरान ग्राम घुरवार की पुलिया पर रामसिंह यादव व शैतान सिंह यादव निवासीगण बडी गुडवार थाना नई सिराय अशोकनगर ने दोनों को घेर लिया। आरोपियों ने महिला के जेठ को बांध दिया और दोनों महिला के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। महिला की रिपोर्ट पर से पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 376, 341, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।








Be First to Comment