
शिवपुरी। नगर के जाने माने राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक व साहित्यकार हरि उपमन्यु के आकस्मिक निधन से नगर में शोक की लहर दौड़ गई। साहित्यकारों द्वारा स्व. हरि उपमन्यु के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। श्रीरामकिशन सिंहल फाउण्डेशन के सचिव डॉ. महेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा का आयोजन दुर्गामठ पुरानी शिवपुरी रोड में 21 जुलाई को शाम 4 बजे किया जाएगा। डॉ. अग्रवाल ने नगर के साहित्यकारों से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में पधारकर साहित्यकार स्व. हरि उपमन्यु को श्रद्धांजलि अर्पित करें।







Be First to Comment