
शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के कोर्ट रोड़ पर आतिशबाजी और इलैक्ट्रोनिक्स का कारोबार करने वाले प्रसिद्ध व्यवसायी पुरूषोत्तम खंडेलवाल के पुत्र अभिषेक खंडेलवाल ने बीती रात जहर का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसे जिला अस्पताल इलाज के लिए लाया गया है। जहां डॉक्टरों ने अभिषेक की गंभीर हालत देखकर उसे ग्वालियर रैफर कर दिया है।
उक्त जानकारी अस्पताल चौकी में पदस्थ आरक्षक अतुल सिंह द्वारा दी गई है जिन्होंने बताया कि रात्रि करीब 8 बजे अभिषेक को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था। जहां अभिषेक कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं था, लेकिन जब उसके पिता पुरूषोत्तम खंडेलवाल से पूछा गया तो उन्होंने झगड़े की बात बताई थी।






Be First to Comment