आमजन के आशीर्वाद व कार्यकर्ताओ के सहयोग से चौथी बार बनेगी भाजपा की सरकार- दुर्गालाल विजय

शिवपुरी-जन आशीर्वाद यात्रा में उमड़ रही हजारों लाखों की भीड़ इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश में चौथी बार मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भारी बहुमत से सरकार बनने वाली है 2003 के पहले के मध्यप्रदेश और आज के मध्यप्रदेश में अंतर को देखकर गर्व होता है यह चुनाव हमारी विचारधारा के अस्तित्व का चुनाव है देश में कई सारी ताकत है विघटन के लिए कार्य कर रही हैं पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं का समान महत्व है हम जो भी करना चाहते हैं बे सभी के सहयोग से संभव है जन आशीर्वाद यात्रा के पहले हमें प्रत्येक विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने है जिसमे मतदान केंद्र समिति,मंडल कार्यकारिणी ,मोर्चा,प्रकोष्ट,प्रकल्प सभी के कार्यक्रता की सहभागिता हो अतः सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह है किविधानसभा सम्मेलन एवं जन आशीर्वाद यात्रा में हम अपने पूर्ण मनोबल के साथ जुड़ जाएं और होने वाली रथ सभा जनसभा एवं जन आशीर्वाद यात्रा के रूट्स पर हर वर्ग समाज महिला पुरुष युवा बालक एवं बालिकाओं के जन आशीष से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रदान कर अबकी बार 200 पार के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन हितेषी सरकार चौथी बार मध्यप्रदेश में बनाएं।

भाजपा की जिला बैठक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं विधानसभा सम्मेलन के संभाग प्रभारी श्री राजेश सोलंकी श्योपुर विधायक एवं अर्थसंग्रह जिला प्रभारी दुर्गालाल विजय, राज्य मंत्री श्री राजू बाथम, जिला संगठन मंत्री श्री देवेंद्र भार्गव के आतिथ्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक दुर्गालाल विजय ने कहां की हमारी जनसंघ काल की परंपरा है कि व्यापक तौर पर सभी नागरिकों के सहयोग एवं समर्थन के आधार पर हम चुनाव में विजयी होते हैं भाजपा ने लगातार स्वच्छ राजनीति की कार्य शैली अपनाई है यह महज हमारी परंपरा नहीं बल्कि वैचारिक प्रतिबद्धता है निश्चित ही आपका आर्थिक सहयोग पार्टी की ताकत है हमारा संबल है आपकी मेहनत की कमाई राशि का अंशदान हमारे सद्मार्ग पर चलने का कारण बनता है पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं आमजन के सहयोग से भारतीय जनता पार्टी आने वाले विधानसभा और लोकसभा लोकसभा चुनाव में परचम लहराएगी ।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी जिले के सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि हमारे जिले में जन आशीर्वाद यात्रा दो चरणों में पहुंचेगी सबसे पहले पोहरी विधानसभा में एवं सितंबर माह में दो दिवसीय जन आशीर्वाद यात्रा रहेगी पार्टी के सभी कार्यकर्ता आने वाले विधानसभा सम्मेलनों में मोर्चा प्रकोष्ठ मंडल विभाग प्रकल्प ग्राम केंद्र नगर केंद्र एवं मतदान केंद्र से बनाई हुई समितियों के प्रत्येक सदस्य अपनी पूर्ण सहभागिता के साथ इस यात्रा को सफल बनाएं ।

जिला संगठन मंत्री श्री देवेंद्र भार्गव ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सर्वहारा वर्ग के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की है जिससे समाज के हर वर्ग का व्यक्ति लाभान्वित हुआ है हमें इस जन आशीर्वाद यात्रा में सभी हितग्राहियों से संपर्क कर उनको अधिक से अधिक संख्या में आग्रह पूर्वक साथ ले और आने वाली विधानसभा चुनाव में जन जन के आशीर्वाद से चौथी बार भाजपा की सरकार बनाएं बैठक का संचालन जिला महामंत्री श्री ओमप्रकाश शर्मा ने किया बैठक में प्रदेशकार्यसमिति सदस्य,पूर्व विधायक,जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष महामंत्री,मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ट के जिला संयोजक आदि उपस्तिथ हुए।





