योगेंद्र जैन कोलारस-अध्यापक महासंघ के प्रांतीय आह्वïान पर मिशन शिक्षा विभाग में संविलियन को लेकर प्रदेश भर के अध्यापक रविवार को प्रात: 11 बजे से जगतपुर कोलारस में एकत्रित होकर उपचुनाव के पूर्व शक्ति प्रदर्शन करेंगे,इस दौरान अध्यापकों द्वारा धरना, प्रदर्शन, रैली का आयोजन कर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम कोलारस को ज्ञापन सौंपा जायेगा। इस प्रदर्शन में अध्यापकों के प्रदेश स्तरीय समस्त संघों के पदाधिकारी एकजुट होकर बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे और मिशन शिक्षा विभाग में संविलियन के लेने के लिए सरकार पर दबाव बनाएंगे। अध्यापक नेताओं का कहना है कि सरकार हर बार हमें गुमराह कर आंदोलन करने पर विवश करती है यदि सरकार अपने वादे के मुताबिक अध्यापकों का शिक्षा विााग में संविलियन कर देती है तो हमारी समस्त मांगें स्वत: ही पूर्ण हो जाएंगी और सरकार द्वारा इसके बारे में कई दफा घोषणाऐं कर हमें आश्वस्त ाी किया जा चुका है, परंतु हमारी समस्याऐं आज भी जस की तस हैं।
अध्यापकों के इस महाकुंभ में आरिफ अंजुम प्रदेश अध्यक्ष अध्यापक संघ, जगदीश यादव प्रदेश अध्यक्ष राज्य अध्यापक संघ, शिवराज वर्मा प्रांताध्यक्ष आजाद संघ, सारिका अग्रवाल प्रांत प्रमुा, अरूण रघुवंशी, शिवराज वर्मा सहित विािन्न अध्यापक संघों के प्रांतीय पदाधिकारी समिलित होंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपील करने वालों में केपी जैन, स्नेह रघुवंशी, धर्मेन्द्र रघुवंशी, इरशाद खान, नीरज सरैया, धर्मेन्द्र जैन, मनमोहन जाटव, ाूपेन्द्र रघुवंशी, राजकुमार सरैया, वंदना शर्मा, राजेश धाकड़, विक्रम व्यास, पंचम सिंह राजपूत, मनोज कुमार कोली, अविनाश ाार्गव, ओमप्रकाश धाकड़, रोशन लाल ओझा, मनोज करोठिया, सुरेन्द्र लोधी सहित आयोजन समिति के समस्त सदस्य शामिल हैं।






Be First to Comment