Press "Enter" to skip to content

मंत्री सिंधिया ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर भर्ती घायल मजदूरों से की चर्चा

चिकित्सकों को समुचित उपचार करने के दिए निर्देश

शिवपुरी। खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने आज जिला चिकित्सालय पहुंचकर घायल मजदूरों से कुशलक्षेम पहुंचा और उनके समूचित उपचार के जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ.गोविंद सिंह एवं अन्य चिकित्सकों को निर्देश दिए। गौरतलब है कि आज सुबह पोहरी थाना क्षेत्र के तहत पिपरघार के पास अनियंत्रित होकर एक मिनी ट्रक पलट गया था। जिसमें 4 मजदूरो की दबकर मृत्यु हो गई थी। जबकि 25 मजदूर घायल हो गए थे। जिन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। ये मजदूर मुरैना से गेहूं काटकर वापस अपने गांव कोलहापुर लोटते वक्त यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती सिंधिया घायलों को देखने त्वरित जिला चिकित्सालय पहुंची। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!