नाबालिग साइकिल सवार में ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

शिवपुरी। जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले धौलागढ़ और हिम्मतगढ़ गांव के बीच में साइकिल पर कट्टा रखकर पैदल जा रहा सुमित  पुत्र होतम सिंह पाल उम्र निवासी हिम्मतपुर 15 वर्ष में ट्रक क्रमांक एमपी 33 एच 9050 के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी जिससे सुमित की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।