Press "Enter" to skip to content

कोलारस मैं विश्व हिन्दू परिषद द्वारा राम मंदिर निर्माण के लिए धर्मसभा एवं रैली आज

कोलारस। कोलारस नगर में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल द्वारा श्रीराम जन्म भूमि मंदिर निर्माण के लिए जनजागरण अनुष्ठान, धर्मसभा एवं बाइक रैली का आयोजन आज किया जा रहा है। विश्व हिन्दू परिषद द्वारा यह धर्म सभा अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु केंद्र सरकार द्वारा संसद में विधेयक लाकर मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश शीघ्र लाने एवं समाज में जन जागरण करने के लिए किया जा रहा है। विश्व हिन्दू परिषद द्वारा आज दोपहर 12 बजे धर्मसभा का आयोजन रामलीला मैदान यज्ञ शाला कोलारस पर किया जाएगा तथा दोपहर 2 बजे से बाइक रैली निकाली जाएगी। यह बाइक रैली रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर सदर बाजार, एप्रोच रोड, एबी रोड, मानीपुरा से हरिजन बस्ती होते हुए पुनः रामलीला मैदान पहुंचेगी।

रैली एवं धर्मसभा मैं आने के लिए विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्तायों ने जगह जगह जाकर जनसंपर्क किआ एवं सभी से आग्रह किया रैली मैं एवं धर्मसभा मैं आये ओर राम मंदिर निर्माण मैं अपना सहयोग प्रदान करें

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!