
शिवपुरी। जिले के मायापुर और सिरसौद थाना क्षेत्रों में दो किशोरियां छेड़छाड़ का शिकार हुई हैं। पुलिस ने दोनों ही मामलों में पीडि़ताओं की शिकायत पर से आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ सहित पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार मायापुर थाना क्षेत्र के ग्राम राजापुरबूधौन की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी का दोपहर के समय गाँव के ही रहने वाले आनंद पुत्र कमलेश्वर शर्मा ने बुरी नीयत से रास्ता रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। वहीं सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम करमाजकलां में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी जब अपने घर पर कोई काम कर रही थी तभी गांव के रहने वाले सुखदेव परिहार और अर्जुन परिहार ने उसका हाथ पकड़ लिया और अश£ील छेडख़ानी कर दी।





