
रन्नौद।
कोलारस अनुबिभागीय की उप तहसील रन्नौद में होने को तीन डॉक्टर पदस्त है
किन्तु यहां स्वास्थ्य सुविधाओ के मामले में रन्नौद स्वास्थ्य केन्द्र सबसे
पीछे प्रदेश की अन्य विधानसभाओ की तुलनाओ में सबसे पीछे होगा। इसका सबसे
बडा कारण करीब 40 से 50 हजार के आस-पास आवादी विधानसभा क्षेत्र की उप
तहसील रन्नौद में इतनी आवादी होने के बाद भी यहां चिकित्सक समय पर नही
बैठते है । इतना ही नही स्टाफ से लेकर दबाईयां एवं वाहनो से लेकर लाखो के
बैध अवैध खर्चे सहन करने बाला स्वास्थ्य केन्द्र है लेकिन रन्नौद में खून
की जांच कराने के लिए मरीजो को शिवपुरी प्राईवेट पैथोलॉजियो पर जाना पडता
है। और न ही यहां एक्सरा मशीन उपलब्ध है और न ही कोई विशेषज्ञ चिकित्सक के
न होने से दुर्घटना अथवा अन्य किसी प्रकार से हडडी टूटने पर लोगो को काफी
परेशानियों का सामना करना पडता है जिससे रन्नौद क्षेत्र के लोगा को काफी
परेशानियों से गुजरना पडता है। जबकि दूसरे अन्य प्राईवेट चिकित्सक
पैथोलॉजी की जांच करके लोगो से स्वयं लाभ कमा रहे है। किन्तु रन्नौद
स्वास्थ्य केन्द्र में कई तरह के बजट प्रदेश सरकार द्वारा रन्नौद में दिए
जा रहे है लेकिन मालूम नही है पैसा कहा जा रहा है।






Be First to Comment