Press "Enter" to skip to content

मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के राजू ग्वाल बने पुन: जिलाध्यक्ष

शिवपुरी-मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की गत 1 अप्रैल को बांधवगड़ में हुई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में संपूर्ण मप्र इकाई को भंग कर नए सिरे से गठन करने की कवायद की गई थी। इसी क्रम में मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेशाध्यक्ष शलभ भदौरिया, कार्यकारी अध्यक्ष शरद जोशी, महासचिव दिलीप सिंह भदौरिया द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष मेहताब सिंह तोमर की अनुशंसा पर मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला शिवपुरी के वर्तमान जिलाध्यक्ष राजू (ग्वाल) यादव को पुन: जिलाध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया है। राजू ग्वाल ने अपने इस जिलाध्यक्षीय पद के लिए संगठन के प्रदेश, संभाग व समस्त जिले के पत्रकार साथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया है और विश्वास दिलाया है कि पत्रकारहितों की रक्षा के प्रति वह सदैव कृतज्ञ रहेंगे और शीघ्र जिले व ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित कर संगठन को मजबूती प्रदान की जाएगी। इस दौरान राजू ग्वाल यादव के श्रमजीवी पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने पर संभागीय अध्यक्ष रविन्द्र झारखरिया, जनसंपर्क अधिकारी अनूप भारतीय सहित जिले के वरिष्ठ पत्रकार, सहयोगी, शुभचिंतकों आदि ने बधाई एवं शुभकामनाऐं दी है। यहां बता दें कि आगामी 01 मई को मजदूर दिवस के अवसर पर मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा पत्रकार सुरक्षा कानून सहित विभिनन मांगों को लेकर जिलाधीश को मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा जिसमें समस्त जिले भर के पत्रकारसाथियों से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!